दिल्ली चुनाव नतीजे: 9 बजे तक के रुझान में BJP को मिल रही हैं कितनी सीटें

नई दिल्ली। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पहले से अधिक सीटों पर दिखाई दे रही है। आम आदमी आदमी पार्टी को अभी तक के रुझानों के अनुसार बहुमत मिलता दिख रहा है। सुबह 09.00 बजे तक के रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 43 सीटों से आगे है। भाजपा अभी 15 सीटों पर अटकी हुई है। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं दिख रही है।

delhi election results 2020, aap, bjp, manish sisodia, arvind kejriwal, amit shah, coongress, deputy cm, delhi deputy cm, result, manoj tiwari, delhi assembly elections 2020, delhi, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020, दिल्ली, दिल्ली चुनाव, मनीष सिसोदिया, दिल्ली उपमुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल, अमित शाह, कांग्रेस

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। दिल्ली में करीब 21 मतगणनना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। हालांकि 2015 में 67.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। कुल पांच एग्जिट पोल्स में दिल्ली विधानभा की कुल 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 56 से 60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा को 14 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

बता दें इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। लेकिन इस बार जहां आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह एक बार फिर जीत हासिल करेगी। वहीं भाजपा भी दावा कर रही है कि इस बार दिल्ली की सत्ता उसे मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+