Delhi Election Result 2020: मतगणना के मद्देनजर ट्रैफिक रूट में बदलाव
नई दिल्ली। इस बार किसके सिर पर सजेगा दिल्ली का ताज, इस फैसला अब से कुछ देर में हो जाएगा क्योंकि सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत का दावा कर रही हैं वहीं कांग्रेस भी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठी है तो वहीं इन नतीजों को देखते हुए आज राजधानी में ट्रैफिक रूट में भी बदलाव हुआ हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी साझा की हैं।

आज मतगणना के मद्देनजर गुरु नानक देव इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के पास मुनि माया राम मार्ग पर दोनों तरफ से ट्रैफिक को बंद रखा गया है, जबकि द्वारका में रोड नंबर 224 पर सेक्टर 7/9 क्रॉसिंग से सेक्टर 9/10 क्रॉसिंग तक जाने वाली सड़क को बंद किया गया है।
48 ही नहीं 55 सीटों पर खिलेगा कमल
मालूम हो कि नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है, AAP कार्यकर्ताओं ने पूरे दफ्तर को गुब्बारों से सजाया है. नतीजों के दौरान अरविंद केजरीवाल समेत बड़े नेता यहां पर ही रहेंगे, चुनावी तस्वीर साफ होने के बाद अरविंद केजरीवाल मीडिया से बात भी करेंगे तो वहीं बीजेपी दावा कर रही है कि इस बार दिल्ली में कमल खिलेगा, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि वो नर्वस नहीं है, उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आज का दिन बीजेपी (BJP) के लिए बहुत बेहतर होगा, तिवारी ने दिल्ली के चुनाव में 48 ही नहीं 55 सीटों पर जीत का आंकड़ा पहुंचने का भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications