दिल्ली: होटलों को फिर से खोलने की मंजूरी, साप्ताहिक बाजार को भी मिली छूट
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद भी अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। दिल्ली भी कुछ दिन पहले कोरोना से बुरी तरह प्रभावित थी, लेकिन केजरीवाल सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने वहां पर मोर्चा संभाला। ऐसे में अब राजधानी में हालात काबू में आ गए हैं। जिस वजह से धीरे-धीरे गतिविधियों में छूट दी जा रही है। अब राज्य सरकार ने वहां पर होटलों को दोबारा से खोलने का फैसला लिया है।
Recommended Video

दरअसल बुधवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक हुई। इस दौरान कोरोना वायरस को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आर्थिक गतिविधियों को फिर से पटरी पर लाने की बात पर सहमति बनी। जिसके तहत बैठक में राजधानी दिल्ली के होटलों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा साप्ताहिक बाजार भी ट्रायल बेसिस पर खोल जाएंगे, लेकिन जिम और व्यायामशाल को अभी बंद रखा जाएगा। साप्ताहिक बाजार पर स्थायी फैसला बाद में लिया जाएगा।
आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिस वजह से अब तक देश में 27.72 लाख मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 53143 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1.54 लाख है, जिसमें 1.39 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4226 की मौत हुई है। जिस वजह से वहां एक्टिव केस की संख्या 11068 है।












Click it and Unblock the Notifications