कोरोना और डेंगू से ग्रसित दिल्‍ली डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिया ये अपना हेल्‍थ अपडेट

कोरोना और डेंगू से ग्रसित दिल्‍ली डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिया ये अपना हेल्‍थ अपडेट

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस और डेंगू से ग्रसित दिल्ली उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की सेहत में अब काफी सुधार है। सिसोदिया की तबियत खराब होने के बाद दिल्‍ली के मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। कोरोना और कोरोना से ग्रसित डिप्‍टी सीएम सिसोदिया को शुक्रवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है। वहीं अब मनीष सुसोदिया ने अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है।

manish

"मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं"

दिल्ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपना हेल्‍थ अपडेट देते हुए लिखा कि मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं एक-दो दिन में अस्पताल से डिसचार्ज हो जाऊंगा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ये जानकारी सोमवार को न्‍यूज एजेंसी एएनआई को फोन पर स्‍वयं ही दी।

14 सितंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी

14 सितंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी

सिसोदिया COVID-19 और साथ में डेंगू से पीड़ित है और उनका इलाज साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा है। दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसोदिया 12 दिन पहले 14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे। 14 सितंबर को उन्होंने ट्वीटकर जानकारी दी थी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। नौ दिन वो घर पर ही आइसोलेशन में रहे लेकिन 23 सितंबर को बुखार होने के बाद मनीष सिसोदिया को दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश हॉस्पिटल (एलएनजेपी) में भर्ती कराया गया।

तबियत बिगड़ने पर एलएनजेपी से मैक्स हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था

तबियत बिगड़ने पर एलएनजेपी से मैक्स हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था

बीते बुधवार को मनीष सिसोदिया को एलएनजेपी लाया गया था, यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को जांच में पाया गया कि मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हो गया है। जिससे उनका ब्लड प्लेटलेट्स काउंट गिर रहा है। बुखार और कम ऑक्सीजन के स्तर में कमी आने के बाद गुरुवार देर शाम मनीष सिसोदिया को एलएनजेपी से साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल लाया गया और आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया।

Recommended Video

    Delhi Deputy CM Manish Sisodia को Corona के साथ हुआ Dengue, Max Hospital किया शिफ्ट | वनइंडिया हिंदी
    प्लाज्मा थेरेपी से किया गया इलाज

    प्लाज्मा थेरेपी से किया गया इलाज

    प्लाज्मा थेरेपी से हो रहा इलाज मैक्स अस्पताल में मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई। इसके बाद अब जानकारी सामने आई है कि उनकी तबीयत मे सुधार हो रहा है। गुरुवार को मनीष सिसोदिया ने एलएनजेपी अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए एक वीडियो भी बनाया था। तब उन्होंने खुद के ठीक होने की बात कही थी लेकिन गुरुवार शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनको आनन-फानन में मैक्स अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+