Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून सिर्फ 2.5 घंटे में, जानिए रूट से लेकर ओपनिंग डेट तक सबकुछ
Delhi-Dehradun Expressway: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में कहा है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे जनवरी 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे जनवरी 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद ये बात कही। अब यात्री दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के जरिए सिर्फ ढाई घंटे (2.5 घंटे) में दिल्ली से देहरादून पहुंच सकते हैं।
दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई शहरों से होकर गुजरेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की वजह से हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे शहरों के बीच अब यात्रा करने में काफी कम वक्त लगेगा। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक ये उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस-वे का काम जनवरी 2024 तक पूरा हो जाएगा।

जानिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के बारे में अहम बातें
1. दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी वर्तमान में 250 किलोमीटर से ज्यादा है, जिसे 210 किमी कर दिया जाएगा।
2. फिलहाल दिल्ली से देहरादून का ड्राइविंग समय 6 घंटे से ज्यादा है। जबकि नए एक्सप्रेस-वे से यात्रा के समय में चार घंटे की कटौती होगी। दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी जल्द ही महज 2.5 घंटे में तय की जाएगी।
3. इसका मतलब यह है कि दिल्ली और ऋषिकेश के बीच की दूरी सिर्फ 3 घंटे के आसपास की होगी। फिलहाल दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी 5 घंटे से ऊपर है।
4. उत्तराखंड और यूपी के शहर जैसे हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, शामली और सहारनपुर अब दिल्ली के काफी करीब हो जाएंगे, क्योंकि ये एक्सप्रेस-वे इन सभी जिलों को कवर करेगा।

5. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे में 25 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड होगी, जिसमें 6 किमी खुली रहेगी और 14 किमी सुरंगों के भीतर रहेगी।
6. पूरे कॉरिडोर को कम से कम 100 किमी प्रति घंटे की गति से ड्राइविंग के लिए डिजाइन किया गया है।
7. दिल्ली से देहरादून 'एक्सप्रेस-वे' देश का पहला ऐसा हाइवे होगा जिसमें वन्यजीव संरक्षण के लिए 12 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। दिल्ली से देहरादून 'एक्सप्रेस-वे' 6 लेन का होगा।

8. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को करीब 13,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
9. 210 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे उत्तर पूर्वी दिल्ली से शुरू होगा और बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और देहरादून से होकर गुजरेगा।
10. देहरादून के दतकाली मंदिर के पास 340 मीटर लंबी सुरंग वन्यजीवों पर प्रभाव को कम करने में मदद करेगी और पशु-वाहन टकराव से बचने के लिए गणेशपुर-देहरादून खंड में कई पशु पास दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications