नकली कॉल सेंटर बनाकर विदेशी नागरिकों को शिकार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 54 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर ने ठगी के एक बड़े गैंग का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक ये गैंग नकली कॉल सेंटर बनाकर विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बना रहा था। गिरोह के लोग खुद को जांच एजेंसियों के अधिकारियों के तौर पर पेश करते थे और डरा धमका कर बिटक्वाइन या गिफ्ट कार्ड के जरिए पैसे मंगवाते थे। इस गैंग का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने गुप्त सूचना पर मोती नगर इलाके में एक कॉल सेंटर पर छापेमारी की।

पुलिस जब वहां पहुंची तो कॉल सेंटर में 54 लोग मौजूद थे। पुलिस ने फौरन सभी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस को 89 लैपटॉप भी कब्जे में लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications