संजय सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस, 6 दिसंबर तक पेश करना होगा जवाब

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आप नेता और सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि 6 दिसंबर तक ईडी अपना जवाब दाखिल करे। ऐसे में अब संजय सिंह की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी। बता दें कि शनिवार को जज छुट्टी पर होने की वजह से इस मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई।

दरअसल, संजय सिंह को पिछले महीने नवंबर में ED ने दिल्ली के शराब नीति घोटालों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। शुरुआत में संजय सिंह को 5 दिन हिरासत में रखा गया। इसके बाद जांच एजेंसी ने हिरासत 2 से 3 दिन बढ़ा दी। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

sanjay singh

ED का दावा है कि संजय सिंह अब बंद की जा चुकी शराब नीति घोटाले को बनाने और उसे क्रियान्वित करने में पूरे तरह से मिले हुए थे, जिसने कथित तौर पर पैसे के बदले में कुछ शराब व्यवसायों का पक्ष लिया था। संजय सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन कर दिया।

इस शुक्रवार को दिल्ली कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 4 दिसंबर तक बढ़ा दी थी। सुनवाई के बीच जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि एक पूरक आरोप पत्र शीघ्र ही और निर्धारित समय के अंदर दायर कर द‍िया जाएगा। संजय सिंह की ओर से भी दो प्रार्थना के आवेदन दिए गए| एक आवेदन में जेल में एक इलेक्ट्रिक केतली की मांग की गई थी और दूसरे ने अपने बचत बैंक खाते के दो ब्‍लैंक चेक एक 50 हजार का और दूसरा 90 हजार पर हस्ताक्षर प्राप्त करने की अनुमति मांगी थीं। इन दोनों मामलों में अदालत को कोई आपत्ति नहीं हुई, अदालत ने जेल अधीक्षक को जेल के नियमों के मुताबिक और स्वास्थ्य आधार पर इलेक्ट्रिक केतली के अनुरोध पर विचार करने का भी निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+