Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दीप सिद्धू को पुलिस रिमांड में भेजने से कोर्ट का इनकार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: गणंतत्र दिवस (26 जनवरी) को दिल्ली में हुई हिंसा मामले में आरोपी दीप सिद्धू को पुलिस रिमांड में भेजने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू की चार दिन की रिमांड की मांग कोर्ट से की थी। जिस पर सोमवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली की अदालत ने पुलिस की अर्जी को खारिज कर दिया और सिद्धू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Recommended Video

    Deep Sidhu को Police Remand में भेजने से कोर्ट का इनकार, जानिए क्या बोला कोर्ट ने | वनइंडिया हिंदी

    Delhi court refuses to grant 4 days police custody of Deep Sidhu in Republic Day violence remands him to 14 days judicial custody

    दिल्ली पुलिस ने रविवार को दीप सिद्धू को तिहाड़ जेल के ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था और चार दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की थी। ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने दीप सिद्धू को पुलिस हिरासत में देने से मना करते हुए एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और कहा था कि दीप सिद्धू को संबंधित अदालत में 19 अप्रैल को पेश किया जाए। जिसके बाद आज उसको अदालत में पेश किया जाए। जहां से उसको अदालत ने पुलिस रिमांड में ना भेजकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

    क्या है पूरा मामला?

    दिल्ली में इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों ने केंद्र सरकारर के नए कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर परेड निकाली थी। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकरी लाल किले पर पहुंच गए थे और यहां हुड़दंग किया था। इस मामले में दीप सिद्धू पर भीड़ को उकसा कर लाल किले पर ले जाने और हिंसा कराने के आरोप हैं। इस मामले में बीते हफ्ते कोर्ट ने दीप सिद्धू को विदेश ना जाने समेत कुछ शर्तों पर जमानत दे दी थी। हालांकि सिद्धू जेल से बाहर नहीं आ सका था, जमानत के कुछ घंटों बाद ही उसे दिल्ली पुलिस ने इस हिंसा से ही जुड़े दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+