Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है। मानहानि के केस में कोर्ट ने सीएम केजरीवाल, उप-मु्ख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के एक पूर्व कार्यकर्ता ने आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

defamation case: Delhi court issues non-bailable warrants against CM Arvind Kejriwal, Manish Sisodia and Yogendra Yada

गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद दिल्ली सीएम के वकील ने कोर्ट से कहा है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के लिए स्थायी छूट की अनुपति पहले ही दी जा चुकी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। वहीं याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी ने 2013 में आखिरी समय में उम्मीदवारी रद्द कर दिया और मीडिया में बदनाम करने की कोशिश की गई।

दरअसल अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने यह पाया है कि अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा दायर की गई शिकायत पर सुनवाई के आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की ओर से कोई उपस्थित नहीं हो रहा था। जिसके बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 2013 में उन्हें AAP के कार्यकर्ताओं द्वारा संपर्क किया गया था जिन्होंने उन्हें पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था, यह कहते हुए कि केजरीवाल उनके सामाजिक कार्यों से बहुत खुश हैं इसलिए वो चुनाव लड़ाना चाहते हैं। लेकिन बाद में पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया। यहां तक पार्टी नेताओं के कहने पर उन्होंने एप्लिकेशन भी फाइल कर दिया था लेकिन आखिरी समय में पार्टी ने किसी और उम्मीदवार घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- गिरिराज सिंह- हरे झंडो पर बैन लगाए चुनाव आयोग, ये नफरत फैलाते हैं और पाकिस्तान में इस्तेमाल होने की धारणा बनाते हैं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+