मनी लांड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को अग्रिम जमानत, अगली सुनवाई 16 फरवरी को
नई दिल्ली। मनी लांड्रिंग के एक मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी। की अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट में दोपहर दो बजे सुनवाई होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा से जांच में सहयोग करने के लिए भी कहा। कोर्ट ने 6 फरवरी को मामले में पूछताछ की अनुमति दे दी है।

उल्लेखनीय है कि ये पूरा केस लंदन के 12 ब्रायंस्टन स्क्वायर पर स्थित एक संपत्ति की खरीद में मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के आरोपों से जुड़ा है। यह प्रॉपर्टी 19 लाख पाउंड में खरीदी गई थी और इसका मालिकाना रॉबर्ट वाड्रा के पास है। इससे पहले अदालत ने वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा की गिरफ्तारी पर 6 फरवरी तक अंतरिम रोक लगा दी थी।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 19 जनवरी को अदालत को बताया था कि मनोज अरोड़ा जांच में सहयोग कर रहे हैं। अरोड़ा ने पहले अदालत में आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना के तहत उन्हें इस केस में फंसाया है। हालांकि, ईडी ने इन आरोपों का खारिज करते हुए कहा था कि क्या किसी भी अधिकारी को किसी भी राजनीतिक रूप से बड़े व्यक्ति की जांच नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसे राजनीतिक प्रतिशोध कहा जाएगा?
आपको बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका में कहा है कि उन्हें जानबूझकर कर निशाना बनाया जा रहा है और झूठे मुकदमे चलाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि ये सब राजनीति से प्रेरित है। वाड्रा ने कहा कि वे कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications