नूपुर शर्मा की जीभ काटने वाले को 1 करोड़ का इनाम देने वाले शख्स को मिली जमानत, भीम सेना से था कनेक्शन

नई दिल्ली, जून 20। पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाली बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ बीते दिनों देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। नूपुर शर्मा को आतंकी संगठनों की तरफ से जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। इसके अलावा एक शख्स ने नूपुर शर्मा की जीभ काटने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने उस आरोपी को जमानत दे दी है।

Nupur Sharma

Recommended Video

    Nupur Sharma के Prophet वाले बयान का बदला Gurdwara Attack- ISIS | वनइंडिया हिंदी | *International

    कोर्ट ने यह कहते हुए दे दी जमानत

    न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर भीम सेना का प्रमुख सतपाल तंवर था, जिसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने यह कहते हुए उसे जमानत दे दी है कि आरोपी के खिलाफ बिना वीडियो देखे शिकायत दर्ज की गई थी। साथ ही आरोपी के खिलाफ अर्नेश कुमार के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश का पालन नहीं किया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट देव सरोहा ने 50 हजार रुपए के मुचलके के साथ सतपाल को जमानत दे दी। हालांकि कोर्ट ने आरोपी को जमानत देते हु कुछ शर्तें जरूर लगाई हैं।

    कोर्ट ने सतपाल तंवर को यह कहते हुए जमानत दे दी है कि आरोपी के खिलाफ पहले 9 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी और फिर वीडियो का विश्लेषण करने के बाद धारा 153 ए (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) को बाद में जोड़ा गया था। यह दर्शाता है कि प्राथमिकी दर्ज करने में जल्दबाजी की गई थी। आपको बता दें कि आरोपी सतपाल तंवर के वकील एडवोकेट महमूद प्राचा ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ झूठा केस बनाया गया है। आरोपी के वकील ने कहा कि सतपाल को गिरफ्तार करने के बाद शारीरिक यातनाएं दी गई हैं, इसलिए आरोपी को RML अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+