नेशनल हेरॉल्ड केस: पटियाला हाउस कोर्ट ने ठुकराई सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका
नई दिल्ली। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की नेशनल हेरॉल्ड केस में दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के आवेदनों पर अपना आदेश सोमवार को सुरक्षित रख लिया था। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने 26 मई को अपना फैसला सुनाते हुए स्वामी की याचिका को खारिज कर दिया।

इस केस में उन्होंने कांग्रेस से कुछ कागजात देने की मांग की गई थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया, हालांकि स्वामी को उन दस्तावेजों के लिए समन जारी करने का अधिकार दिया है। कोर्ट के फैसले पर बोलते हुए स्वामी ने कहा कि, अदालत ने कहा कि अभियुक्त की पुष्टि या अस्वीकार करने के बजाय, आप साक्ष्य को स्वयं गवाह बनने के लिए प्रेरित करें।
बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने अदालत में अर्जी दी थी कि आयकर विभाग के जो दस्तावेज उनको मिले हैं उनको अदालत अपने रिकॉर्ड पर ले। इसके साथ ही स्वामी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कुछ दस्तावेज कांग्रेस से मांगे थे जो कि कांग्रेस की तरफ से उनको नहीं दिए गए। इसको लेकर भी स्वामी ने अदालत में अर्जी लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications