दिल्ली में कोरोना की सकारात्मकता दर 5% से नीचे जाने की उम्मीद, सत्‍येंद्र जैन ने दी जानकारी

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बात अगर बीते 24 घंटे की करें तो संक्रमण के 4006 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 86 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राजधानी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9260 हो गई है। लेकिन दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने राहत भरी खबर दी है। उन्‍होंने बुधवार को कहा कि अगले कुछ दिनों में कोरोना की सकारात्‍मक दर 5 फीसदी कम होने की संभावना है।

GOOD NEWS: दिल्ली में कोरोना की सकारात्मकता दर 5% से नीचे जाने की उम्मीद

उन्‍होंने कहा कि सकारात्मकता दर 7% से कम हो गई है। अगले कुछ दिनों में इसके 5% से नीचे जाने की उम्मीद है। वर्तमान में, 1600 से अधिक आईसीयू बेड दिल्ली के अस्पतालों में उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि दिल्ली की सकारात्मकता दर, जो 15 नवंबर को 15% को पार कर गई थी, पिछले कुछ हफ्तों में 6-8% अंक पर आ गई थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने पहले कहा था कि दिल्‍ली में सकारात्मकता की दर नवंबर की शुरुआत से लगभग 55 प्रतिशत कम हो गई है और अगले दो हफ्तों में ये और कम होंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले महीने कोरोना मामलों और मौतों में एक गंभीर वृद्धि देखी गई थी। त्योहारी सीजन और बढ़ते प्रदूषण के स्तर के दौरान वायरस के मामलों में उछाल आया था।

आपको बता दें कि दिल्ली में इस समय 31769 सक्रिय मरीज है वहीं 19400 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 5669 हो गई है और अगर ऐसे ही मामले बढ़ते रहे तो कंटेनमेंट जोन की संख्या की और बढ़ने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+