Delhi Corona Update: कोरोना के 702 कोरोना के नए मामले, 4 मरीजों की मौत
नई दिल्ली, 25 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 702 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 4 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 4.4% रही। जबकि गुरूवार को दिल्ली में कोरोना के 945 नए मामले दर्ज किए थे। इस दिन 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।

गुरुवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी कमी देखी गई। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 702 नए मामले दर्ज किए गए। जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई। जबकि बुधवार को 6 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई। पॉजिटिविटी रेट 5.55% से घटकर 4.4 प्रतिशत हो गई। इससे पहले बुधवार को दिल्लीा में कोरोना के 945 नए मामाले सामने आए थे। जबकि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के 625 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस दिन कोरोना संक्रमण से 7 लोगों की जान चली गई थी।
महाराष्ट्र में कोरोना के 1,887 नये मामले, 6 मौतें
महाराष्ट्र में गुरुवार को 1,887 नए कोविड मामले और छह मौतें दर्ज की गईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 80,91,276 हो गई जबकि अब तक इस संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,48,214 हो गई। इससे पहले बुधवार क राज्य में 1,913 मामले और पांच मौतें दर्ज की गईं।
देश में 10,725 कोरोना के नये मामले, 36 मौतें
भारत ने पिछले 24 घंटों में 10,725 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए हैं, जिससे कुल कोविड मामलों की संख्या 4,43,78,920 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के कारण 36 मौतें भी हुई हैं, जिससे कोविड से संबंधित मौतों की कुल संख्या 5,27,488 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.22 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 वसूली दर 98.59 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.15 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 3.59 प्रतिशत दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications