कृषि विधेयकों के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का 'हल्ला बोल', हिरासत में लिए गए कई नेता

राज्यसभा में पास हुए दो कृषि विधेयकों के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि विधेयकों को लेकर शुरू हुआ विरोध संसद के बाद अब सड़क तक पहुंच गया है। राज्यसभा में रविवार को पास हुए दो कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विधेयक वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संसद तक मार्च भी निकाला। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन लोगों को संसद भवन तक जाने से पहले ही रोक लिया और विरोध करने पर कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

Recommended Video

      Agriculture Bill 2020: सड़कों पर किसान तो विपक्ष का 25 September को बंद का ऐलान | वनइंडिया हिंदी
      congress

      कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी करते हुए बताया कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन आरपी रोड पर पुलिस ने रोककर उन्हें हिरासत में ले लिया। दिल्ली कांग्रेस के नेता परवेज आलम ने बताया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद मंदिर मार्ग थाने ले गई। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को राज्यसभा में कृषि विधेयकों पर चर्चा के दौरान भी जमकर हंगामा हुआ था। हंगामा करने के आरोप में राज्यसभा के 8 सांसदों को निलंबित किया गया है।

      राष्ट्रपति से मिलेंगे 12 राजनीतिक दल

      इन विधेयकों के समर्थन में सरकार का कहना है कि कृषि में सुधार से जुड़े ये बिल किसान को मंडी के अलावा अपनी उपज बाहर भी बेचने की आजादी देंगे और इससे किसानों की आय बढ़ेगी। वहीं, कांग्रेस ने कृषि विधेयकों का विरोध करते हुए कहा कि ये बिल किसान विरोधी हैं और सरकार कृषि क्षेत्र को कॉरपोरेट्स के हवाले करने की कोशिश कर रही है। राज्यसभा में दो कृषि विधेयक पास होने के बाद कांग्रेस सहित 12 विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है और आग्रह किया है कि वो इन विधेयकों को मंजूरी ना दें।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+