दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के बंगले पर खर्च होंगे 59 लाख रुपए, कभी ‘शीशमहल' को लेकर घिरे थे केजरीवाल

Delhi CM Rekha Gupta Bungalow: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आलीशान 'शीशमहल' निवास पर हुए भारी विवाद के बाद अब नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए दिल्ली सरकार 59.40 लाख रुपये खर्च कर बंगला नंबर 1, राज निवास मार्ग को दुरुस्त करने जा रही है। दिल्ली सीएम के इस बंगले में AC, LED टीवी, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आधुनिक सुविधाओं की खरीद की जाएगी।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास का पता राज निवास मार्ग स्थित बंगला नंबर-1 है। इसकी मरम्मत और उन्नयन पर 59,40,170 रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस बंगले में बिजली और सिविल कार्यों के अलावा कई हाई-एंड उपकरण और सजावटी वस्तुएं लगाई जाएंगी।

Delhi Chief Minister Rekha Gupta Bungalow

जानकारी के अनुसार बंगले में 14 स्प्लिट AC लगाए जाएंगे जिनकी लागत 7.7 लाख रुपये होगी। साथ ही 9.9 लाख रुपये की लागत से पांच एलईडी टीवी और 1.8 लाख रुपये की कीमत वाले 23 रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैन लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए 5.74 लाख रुपये के 14 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और बिजली बैकअप के लिए UPS सिस्टम भी लगाया जाएगा।

इसके अलावा छह गीजर (91,000 रुपये), एक ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन (77,000 रुपये), एक टोस्ट ग्रिल (85,000 रुपये) और एक डिशवॉशर (60,000 रुपये) भी बंगले में लगाए जाएंगे। रोशनी के लिए 6 लाख रुपये की लागत से 115 लैम्प, हैंगिंग लाइट्स और तीन बड़े झूमर (चांडेलियर्स) भी लगाए जाएंगे।

PWD अधिकारियों के मुताबिक, चार कमरे और एक हॉल वाले इस बंगले में पहले उपराज्यपाल सचिवालय के अधिकारी रहते थे। अब इसे सीएम के आधिकारिक आवास के रूप में तैयार किया जा रहा है।

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सीएम रेखा गुप्ता सबसे पहले यहीं से अपना कैंप कार्यालय शुरू करेंगी ताकि जनता से सीधे संवाद किया जा सके। वहीं, राज निवास मार्ग स्थित बंगला नंबर 2 जो पहले मंत्री गोपाल राय को आवंटित था को भी सीएम कैंप कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास 'शीशमहल' को लेकर चुनाव के समय काफी बवाल मचा था। बीजेपी ने उनके बंगले के आलीशान इंटीरियर्स पर निशाना साधते हुए पूरे शहर में "शीशमहल" की नकली झांकियां तक घुमाई थीं। उस समय बीजेपी ने इसे जनता के पैसों की बर्बादी बताया था।

मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने यह भी कहा था कि वह शीशमहल जैसे बंगले में नहीं रहेंगी। वहीं, केजरीवाल का पुराना आवास सिविल लाइंस स्थित फ्लैगस्टाफ रोड वाला बंगला - अब राज्य गेस्ट हाउस में बदला जा सकता है। वर्तमान भाजपा सरकार के ज्यादातर मंत्रियों को पहले ही सरकारी आवास आवंटित किए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+