Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए झटका! 22 जून को फिर बढ़े दाम, इतना पहुंच गया अब 100gm सिल्वर रेट

Silver Rate Today 22 June 2026: अगर आप चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पिछले कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट झेलने के बाद सोमवार 22 जून 2026 को चांदी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों की नजरें एक बार फिर इस कीमती धातु पर टिक गई हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 1,572 रुपये बढ़कर 2,34,757 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यह 2,33,185 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बाजार में आई इस तेजी ने संकेत दिया है कि हालिया गिरावट के बाद खरीदारी दोबारा बढ़ रही है।

Silver Rate Today 22 June 2026

अलग-अलग बुलियन प्लेटफॉर्म्स के आंकड़ों के मुताबिक चांदी के रेट में अंतर देखने को मिल रहा है। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,36,230 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुकी है। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार इसका भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलो है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक सोमवार सुबह तक चांदी का औसत भाव 2,31,973 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

Silver Rate: चांदी खरीदने का मौका? 5 दिन में ₹13,000 टूटा भाव, एक दिन में ₹8,218 की गिरावट, ताजा सिल्वर रेट
Silver Rate: चांदी खरीदने का मौका? 5 दिन में ₹13,000 टूटा भाव, एक दिन में ₹8,218 की गिरावट, ताजा सिल्वर रेट

Silver Price In India: देश के बड़े शहरों में आज का सिल्वर रेट (22 जून 2026)

शहर 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलो चांदी
दिल्ली ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
मुंबई ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
कोलकाता ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
चेन्नई ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
पटना ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
लखनऊ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
मेरठ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
अयोध्या ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
कानपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गाजियाबाद ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नोएडा ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गुरुग्राम ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
चंडीगढ़ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
जयपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
लुधियाना ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गुवाहाटी ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
इंदौर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
अहमदाबाद ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
वडोदरा ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
सूरत ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
पुणे ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नागपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नासिक ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
बेंगलुरु ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
भुवनेश्वर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
कटक ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
रायपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
हैदराबाद ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000

पिछले सप्ताह क्यों टूटी थी चांदी?

बीते कारोबारी सत्र में चांदी में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 8,040 रुपये टूटकर 2,40,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था, जो करीब दो महीनों का सबसे निचला स्तर माना गया। इससे पहले यह 2,48,740 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला। हाजिर चांदी करीब 1.5 प्रतिशत गिरकर 64.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। वहीं कॉमेक्स बाजार में जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 4 प्रतिशत से ज्यादा टूट गई थी।

Silver Rate Today: चांदी हुई धड़ाम! ऑलटाइम हाई से ₹1.53 लाख सस्ती, आज क्या है 100gm सिल्वर का लेटेस्ट रेट?
Silver Rate Today: चांदी हुई धड़ाम! ऑलटाइम हाई से ₹1.53 लाख सस्ती, आज क्या है 100gm सिल्वर का लेटेस्ट रेट?

कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह क्या है?

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी डॉलर में मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं का सीधा असर चांदी पर पड़ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी असमंजस की स्थिति, स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित वार्ता का टलना और निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता में बदलाव भी बाजार को प्रभावित कर रहे हैं।

भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

देश में सोना और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं के भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी, घरेलू मांग, औद्योगिक उपयोग और निवेशकों की खरीदारी का सीधा असर कीमतों पर पड़ता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा जारी संदर्भ दरों के साथ स्थानीय टैक्स और ज्वेलर्स के मार्जिन जुड़ने के बाद अलग-अलग शहरों में अंतिम कीमत तय होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+