Punjab की महिलाओं को मान सरकार देगी 3 हजार से 4500 रुपए, शुरू हुई Mawan-Dhiyan Satkar Yojana

Punjab government women schem: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जिसका नाम है 'मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना' (Mawan-Dhiyan Satkar Yojana) रखा गया है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों और बच्चों की शिक्षा जैसे खर्च आसानी से पूरा कर सकें।

पंजाब में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्‍व कर रहे मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं की जनसभा को संबोधित करते हुए इस योजना का ऐलान किया। उन्‍होंने इस योजना के बारे में हर जानकारी साझा करते हुए इस बात का आश्वासन दिया कि यह योजना बिना किसी अवरोध के चलाई जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

Punjab

योजना के तहत कितनी मदद मिलेगी?

सीएम भगवंत मान ने जनसभा में मौजूद सभी महिलाओं से संबोधित करते कहा, "पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे। हर जनरल केटेगरी की महिला को तीन हज़ार और हर SC केटेगरी की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी दुनिया का ये सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है।"

Mawan-Dhiyan Satkar Yojana पहली बार खाते में कितने आएंगे रुपये?

पंजाब सीएम भगवंत मान के अनुसार 'मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना' 1 जुलाई से शुरू हो रही है। सीएम मान ने बताया कि इस योजना के तहत 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे। हर सामान्‍य वर्ग की महिला को तीन हज़ार और हर SC केटेगरी की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे। यानी सामान्‍य वर्ग की महिला को हर महीने एक हजार रुपये और एसटी कैटेगरी की महिलाओं को डेढ़ हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

कौन-कौन महिलाएं होंगी पात्र?

  • महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए
  • वह पंजाब की निवासी और वोटर के रूप में पंजीकृत हो
  • उसके पास पहचान और निवास का वैध प्रमाण (जैसे आधार कार्ड) होना चाहिए
  • सभी वर्गों की महिलाएं (सामान्य, ओबीसी, एससी आदि) आवेदन कर सकती हैं
  • विवाहित, अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी पात्र हैं।

कौन महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी?

इस योजना में कुछ श्रेणियों की महिलाओं को इस योजना से बाहर रखा गया है

  • जो महिलाएं केंद्र या राज्य सरकार की नौकरी में कार्यरत हैं
  • पूर्व सरकारी कर्मचारी महिलाएं
  • जो महिलाएं सरकारी पेंशन प्राप्त कर रही हैं
  • जो महिलाएं इनकम टैक्स भरती हैं

महिलाएं आवेदन कैसे करें?

इस योजना के लिए आवेदन करना आसान रखा गया है। महिलाएं नीचे दिए गए तरीकों से आवेदन कर सकती हैं।

  • नजदीकी सेवा केंद्र जाकर
  • आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर
  • नगर निगम या स्थानीय सरकारी दफ्तरों के माध्यम से
  • या फिर सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करके

अन्य जरूरी जानकारी

सरकार के अनुसार लाखों महिलाओं की पहचान पहले ही की जा चुकी है। कई लाभार्थियों को कार्ड जारी भी किए जा चुके हैं। जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन बाद में भी होगा, उन्हें बकाया राशि एक साथ मिलेगी। योजना के लिए कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है, यानी महिलाएं बाद में भी आवेदन कर सकती हैं

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्चों के लिए किसी और पर निर्भर न रहें। सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+