दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद सेमीफाइनल से बाहर होगी टीम इंडिया? क्या है ताजा समीकरण
India Semifinal Qualification Scenario: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली छह विकेट की शिकस्त के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी पेचीदा हो गई है। मैनचेस्टर के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने कैप की नाबाद 81 रनों की आतिशी पारी ने भारत के विजयी रथ को रोक दिया।
इस हार के बावजूद भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है और नॉकआउट चरण में जगह बनाने की उम्मीदें अभी भी पूरी तरह जिंदा हैं। ग्रुप ए के समीकरणों को देखा जाए तो पाकिस्तान और नीदरलैंड जैसी टीमें सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं जबकि असली लड़ाई अब तीन देशों के बीच सिमट गई है।

भारतीय टीम के पास इस समय तीन मैचों में चार अंक हैं और वे बेहतर नेट रन रेट के कारण तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूत बनी हुई हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के पास भी तीन-तीन मैचों के बाद चार-चार अंक हैं जिससे ग्रुप में हर एक मुकाबले का महत्व बढ़ गया है।
भारतीय टीम कैसे करेगी क्वालीफाई?
सेमीफाइनल का टिकट सीधे तौर पर हासिल करने के लिए भारत को अपने बचे हुए दोनों ग्रुप मैच जीतने होंगे जो कि क्रमशः 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने हैं। इन दोनों मुकाबलों में जीत भारत को बिना किसी जोड़-घटाव के आठ अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंचा देगी।
भारत का नेट रन रेट अहम
यदि भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीत लेती है और दक्षिण अफ्रीका भी अपने अगले दोनों मैच जीतने में सफल रहती है तो नेट रन रेट निर्णायक भूमिका निभाएगा। इस स्थिति में भारत फायदे में है क्योंकि फिलहाल उनका नेट रन रेट प्लस 2.511 है जो दक्षिण अफ्रीका के माइनस 0.546 से काफी बेहतर स्थिति में है।
एक मैच हारने पर क्या होगा?
अगर भारतीय टीम आगामी मैचों में से कोई एक मुकाबला हार जाती है तो उन्हें पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में फैंस को दुआ करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने बचे हुए मैचों में से कम से कम एक मुकाबला गंवा दे ताकि अंक तालिका में भारत आगे निकल सके।












Click it and Unblock the Notifications