केजरीवाल के आदेश पर मुकेश अंबानी, मोइली, देवड़ा के खिलाफ FIR

केजरीवाल ने यह आदेश पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी टीएसआर सुब्रमणियम, पूर्व एडमिरल तलियानी, एक्स्पेंडिचर सेक्रेटरी ईएस शर्मा और सीनियर एडवोकेट कामिनी जायसवाल की शिकायत पर दिये हैं।
क्या है आरोप- सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को नेचुरल गैस के कुंए दिये, जिसमें से गैस निकालने की कीमत 1 डॉलर प्रति यूनिट रखी गई। रिलायंस ने कुछ ही साल में उसे बढ़ाकर 4 डॉलर प्रति यूनिट कर दिये। यह दाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गैस के दामों को देखे हुए बढ़ाये गये। जबकि रिलायंस की ही पार्टनर वीको आज भी बांग्लादेश को हमारे कुंओं से 2.5 डॉलर प्रति यूनिट की दर से गैस दे रही है। अब रिलायंस इसके दाम बढ़ाकर 8 डॉलर प्रति यूनिट करने जा रहा है। यह दरें एक अप्रैल से लागू होंगे।
आयेगा महंगाई का बवंडर
एक अप्रैल से अगर गैस के दाम 8 डॉलर हो जाते हैं, तो जनता का जीना दूभर हो जायेगा। सीएनजी के दाम बढ़ेंगे और ऐसा होने पर ट्रांसपोर्ट के दाम बढ़ेंगे, बिजली के दाम बढ़ेंगे, इसी से खाद बनती है, तो कृषि में भी फर्क पड़ेगा। नेचुरल गैस के दाम आठ डॉलर होने पर रिलायंस को 54 हजार प्रति वर्ष रिलायंस को फायदा होगा, जबकि देश को घाटा होगा। गैस के दाम बढ़ने से अर्थव्यवस्था को करारा झटका लगेगा।
गैस के दाम बढ़ने से सबसे पहले सीएनजी के दाम बढ़ेंगे, यानी ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ेगा, यानी जरूरती सामान महंगे होंगे। कई बिजली कंपनियां इस गैस का इस्तेमाल करती हैं, यानी बिजली के दाम बढ़ेंगे। यानी देश महंगाई के बड़े बवंडर में फंस जायेगा।
केजरीवाल ने कहा कि शिकायत के अनुसार ऐसा करने के बाद रिलायंस को प्रति वर्षकेजरीवाल ने कहा कि 80 मिलियन यूनिट गैस बनानी थी, लेकिन 18 फीसदी कम बनायी। इसकी जांच सीएजी ने भी की और रिपोर्ट में पाया गया कि बीच-बीच में रिलायंस को विंड फॉल गेन यानी बड़े-बड़े लाभ दिये गये हैं।
कांग्रेस के पास पहुंचा है पैसा
केजरीवाल ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार है, और उसकी नाक के नीचे सब होता रहा। इससे साफ है कि कांग्रेस को पैसा पहुंचा है। विपक्षी दल ने उंगली नहीं उठायी, इसका मतलब विपक्ष को भी पैसा पहुंचा है। कुछ चैनलों के मालिकों के खुद के गैस के कुंए हैं, इसलिये उन्होंने मजबूरन खबर नहीं दिखायी। यह एक बड़ा घोटाला है, मेरी अपील सभी से कि इसमें जांच का सहयोग करें। अब वही चैनल मेरे खिलाफ लिखेंगे।
केजरीवाल ने कहा यह एक बड़ा इक्नॉमिक ऑफेंस है, इससे देश की जनता की खून पसीने की कमाई जुड़ी हुई है। मैं इस संबंध में प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखूंगा कि इसकी जांच होने तक गैस के दाम बढ़ने नहीं दिये जायें।
केजरीवाल ने कहा कि मैं एंटी-करप्शन विभाग की मजबूती पर काम कर रहा हूं। देश के अन्य राज्यों में काम कर रहे अधिकारी अगर मेरे साथ जुड़ना चाहते हैं, तो मुझे चिठ्ठी लिखें मैं उन्हें दिल्ली बुलाने का काम करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications