केजरीवाल ने विशेष सत्र में साधा मोदी पर निशाना, कहा इस्तीफा दें पीएम
नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अपने ऊपर मानहानी का केस किये जाने के बाद दिल्ली के सीएम ने मंगलवार को विशेष सत्र बुलाया और उसमें जमकर बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा।
केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई के छापे के बहाने पीएम मोदी डीडीसीए विवाद में अपने करीबी अरूण जेटली को बचाने में लगे थे।अगर उन्हें किसी भी बात का डर नहीं है तो क्यों नहीं वो हमारी पार्टी की तरह जेटली को कैबिनेट से बाहर कर देते हैं लेकिन वो ऐसा करेंगे नहीं, वो हमें बर्बाद करना चाहते हैं।
अगर वो वाकई हीरो हैं तो क्यों नहीं अपने पद से इस्तीफा दें लेकिन नहीं वो तो हमें बर्बाद करना चाहते हैं। वो हमसे दिल्ली चुनाव की हार का बदला ले रहे हैं। पहले कहते थे-न खाऊंगा और न खाने दूंगा। अब कहते हैं-न काम करूंगा, न काम करने दूंगा।













Click it and Unblock the Notifications