CM केजरीवाल की खराब हुई तबीयत, होगा कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है। उन्‍हें रविवार से हल्‍का बुखार और गले में खराश है। उनका कोरोना टेस्ट किया गया है। कल दोपहर से सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। देश की राजधानी में कोरोना वायरस मामलों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार सुबह तक दिल्‍ली में करीब 29 हजार मामले हो चुके थे।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal की तबियत बिगड़ी, करवाया जाएगा Corona Test | Delhi CM | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी
     सीएम केजरीवाल को रविवार से ही हल्‍के बुखार की शिकायत

    सीएम केजरीवाल को रविवार से ही हल्‍के बुखार की शिकायत

    जानकारी के मुताबिक, सीएम केजरीवाल को रविवार से ही हल्‍के बुखार की शिकायत है। इसके बाद गले में दिक्कत होने के बाद, उन्‍होंने खुद को आइसोलेट भी कर लिया है। इस वजह से उन्‍होंने दोपहर में होने वाली मीटिंग भी कैंसिल कर दी है। सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि, उन्हें कल से बुखार और गला खराब होने की शिकायत थी, जिसके बाद उन्होंने अपने आवास पर खुद को अलग कर लिया। कल उनका कोविड 19 टेस्ट किया जाएगा। वह डायबिटिक भी हैं।

    दिल्ली के अस्पतालों में फिलहाल केवल दिल्ली के लोगों का ही इलाज होगा

    दिल्ली के अस्पतालों में फिलहाल केवल दिल्ली के लोगों का ही इलाज होगा

    इससे पहले रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक राजधानी के बॉर्डर खोले जा रहे हैं, लेकिन दिल्ली के अस्पतालों में फिलहाल केवल दिल्ली के लोगों का ही इलाज होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीज को भर्ती कराने से पहले आईडी प्रूफ दिखाना होगा। इसके लिए सभी अस्पतालों में हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं।

    दिल्ली में सोमवार से मॉल, रेस्त्रां और धार्मिक स्थल खुलने की इजाजत

    दिल्ली में सोमवार से मॉल, रेस्त्रां और धार्मिक स्थल खुलने की इजाजत

    हालांकि इमरजेंसी के हालात में, सड़क दुर्घटना और एसिड अटैक आदि की घटना में घायल को भर्ती करने से अस्पताल मना नहीं कर सकते। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में सोमवार से मॉल, रेस्त्रां और धार्मिक स्थल खुलने की इजाजत तो दी गई है, लेकिन होटल और बैंकट हॉल अभी भी बंद ही रहेंगे। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि इन्हें भविष्य में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+