दिल्ली-चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट तकनीकी गड़बड़ी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग
दिल्ली से चेन्नई जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद इसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपात लैंड कराया गया।
दिल्ली से चेन्नई के बीच इंडिगो की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते वापस इँडिया गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा है। डीजीसीए की ओर से इस बाबत जानकारी देते हुए कहा गया है कि विमान ने सुरक्षित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की है।
विमान ने शनिवार रात को उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरने के बाद विमान के इंजन में कुछ गड़बड़ी आई थी। उड़ान के एक घंटे के भीतर ही विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 230 यात्री सवार थे।

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही विमान से जो यात्री चेन्नई जा रहे थे उनके लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया जा रहा है।
इस पूरी घटना को लेकर इंडिगो की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि दिल्ली से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6E 2789 में तकनीकी खराबी की वजह से इसे वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा।
विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। यात्रियों के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया गया है, साथ ही विमान की चेकिंग की जा रही है, यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमे खेद है।
बता दें कि एयर इंडिया के विमान में भी तकनीकी खराबी की खबर सामने आई थी। एयर इंडिया के विमान में आई दिक्कत के बाद इसे रूस में आपात लैंड कराना पड़ा। आपात लैंडिंग की वजह से यात्री दो दिन तक यहां फंसे रहे।
इन यात्रियों को दूसरे विमान से सैन फ्रैंसिस्को रवाना किया गया। आज एयर इंडिया का यह विमान मुंबई वापस लौट आया है। विमान को रूस में ही सही कराया गया। विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आई थी, जिसकी वजह से उसे आपात लैंड कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications