'सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी, बहुत प्रतिभाशाली थी वो...' रॉड लेकर लफंगे ने चंद सेकेंड में छीन ली जिंदगी

हाल ही में दिल्ली की 23 साल की नरगिस को लकेर उस वक्त चौंकाने वाली खबर सामने आई, जब उसके रिश्तेदार ने उसकी हत्या कर डाली। खबर के मुताबिक, नर्गिस सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी इरफान करीब 5-6 साल पहले परिवार के साथ रहता था। लेकिन अब कथित तौर पर नरगिस को परेशान करने को लेकर उसे वहां से चले जाने को कहा गया। इस बात और नरगिस से बात ना होने को लेकर परेशान युवक ने ये सनसनीखेज कदम उठाया।

Delhi case

इरफान और नरगिस का रिश्ता
बताते चलें कि मृतका नरगिस और आरोपी इरफान आपस में चचेरे भाई-बहन थे। पुलिस ने जानकारी दी कि शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में एक पार्क के अंदर उसने कथित तौर पर नरगिस की लोहे की रॉड से हत्या कर डाली।

क्या बोले नरगिस के पिता?
बेटी की हत्या के बाद पिता सुलजात ने कहा कि वो उनकी इकलौती बेटी थी। उनके दो बेटे हैं। पिता ने भावुक होकर कहा कि वे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहते हैं। इसके साथ ही आरोपी को सख्त से सख्त सजा भी मिलनी चाहिए। उसने जो किया है, उसके लिए हम उसे कभी माफ नहीं करेंगे।

गिरफ्तार हुआ आरोपी
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्हाल आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नगरिस के भाई ने कहा कि करीब छह महीने पहले हमारे परिवर ने आरोपी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। मेरी बहन उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इरफान उत्तर प्रदेश के औरेया का रहने वाला है और करीब पांच-छह सालों से हमारे घर आया हुआ था। मेरे पिता ने उसे मैकेनिक के गुर सिखाए।

डेढ़ साल बाद फिर आया दिल्ली
समीर ने कहा कि जब उसने मेरी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया तो उसने पिता से शिकायत की। इसके बाद उसे उसके घर भेज दिया गया। वो लगभग डेढ़ साल पहले ही औरेया चला गया था, जहां उसने अपना काम शुरू किया। हालांकि, उसका काम सही तरीके से नहीं चला और वो दिल्ली लौट आया। इसके बाद वो संगम विहार मे रहने लगा।

सेना में नौकरी की कर रहा था तैयारी
वहीं पीड़ित परिवार के पड़ोसी अशफाक ने कहा कि इरफान सेना में नौकरी की तैयारी कर रहा था लेकिन पिछले साल वो असफल हो गया। इसके बाद फिलहाल वो फूड डिलीवरी एजेंसी के साथ काम कर रहा था। समीर ने कहा कि वो (इरफान) जानता था कि नरगि रोज स्टेनो क्लास जाया करती थी। वो पिछले कुछ दिनों से उसका पीछा कर रहा था और शुक्रवार को उसने पार्क में मौका देखकर उसकी हत्या कर दी।

बेहद प्रतिभाशाली थी नरगिस
समीर ने आगे कहा कि मेरी बहन बेहद प्रतिभाशाली थी। उसने हिंदी ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई की थी, जिसके बाद वो सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। नरगिस के परिवार वालों ने कहा कि वे शादी के लिये तैयार नहीं थे क्योंकि लड़के की ढंग की कोई नौकरी ही नहीं थी।

लोहे की रॉड से मार डाला
पुलिस को दोपहर के समय सूचना मिली कि मालवीय नगर के शिवालिक एक ब्लॉक के विजय मंडल पार्क में एक शख्स ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और वो भाग गया है। महिला का शव एक बेंच के नीचे मिला और उसके सिर से लगातार खून बह रहा था। महिला के पास एक लोहे की रॉड भी पड़ी हुई मिली। पुलिस की मानें तो नरगिस और इरफान रिलेशनशिप में भी थे और उनकी शादी की बातें भी चल रही थीं। लेकिन आखिरकार नरगिस के परिवार ने इसे नामंजूर कर दिया।

पुलिस ने कहा कि नगरिस ने इसके बाद इरफान से बात करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से वो और भी परेशान और गुस्सैल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+