बहन से कर ली शादी तो भाई बन गया जीजा की जान का दुश्मन

नई दिल्लीः दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 12वीं क्लास में पढ़ने वाले मोहम्मद अकरम नाम के एक लड़के ने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह सामने आई तो हर कोई हैरान था। लड़के ने गोली इसलिए मार दी क्योंकि इसकी बहन से शादी कर ली थी। हत्या करने के बाद मोहम्मद ने इसका कसूरवार अपनी बहन( रुकैया) को ही ठहराना चाहा। लेकिन गवाहों के कारण उसका जुर्म पकड़ा गया।

बेटी ने लगाया पिता पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप

बेटी ने लगाया पिता पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप

आरोपी मोहम्मद अकरम को सोमवार को लोनी (गाजियाबाद) से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) आरपी मीना का कहना है कि बहन(रुकैया) ने अपने पिता को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। रुकैया का कहना है कि उसके पिता ने ही उसके पति को मारने का षड्यंत्र रचा है।

पहले भी हुई हैं परिवार में ऑनर किलिंग की घटना

पहले भी हुई हैं परिवार में ऑनर किलिंग की घटना

रुकैया ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार में ये दूसरी ऑनर किलिंग की घटना है। रुकैया का कहना है कि 18 साल पहले उसके पिता और चाचा ने उसकी चचेरी बहन की हत्या कर दी थी, क्योंकि उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी।

पिता ने किया आरोपों से इनकार

पिता ने किया आरोपों से इनकार

रुकैया के पिता मोहम्मद रहीसुद्दीन ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उसके खिलाफ कोई भी आपराधिक केस दर्ज नहीं है। उसने कहा कि 'मैं रुकैया के परिवार से सालों पहले संबंध खत्म कर चुका हूं और ना ही उनके संपर्क में हूं। फिलहाल मैं अपने परिवार पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं।'

पिता बोला- बेटी से नहीं है अब कोई संबंध

पिता बोला- बेटी से नहीं है अब कोई संबंध

मोहम्मद रहीसुद्दीन ने कहा कि 'मैं अपनी बेटी से कानून तौर पर सारे संबंध खत्म कर चुका हूं और उसके साथ किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं है। उसे परिवार में कभी वापस नहीं लिया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+