उफ दिल्ली में तो आ गई सर्दी...निकले कंबल-रजाई
नई दिल्ली। जी हां दोस्तों, बुधवार रात को अचानक से दिल्ली में मौसम ने करवट ली और मौसम सर्द हो गया। मौसम के इस परिवर्तन का अंदाजा दिल्लीवासियों को बिल्कुल नहीं था इसलिए उन्हें थोड़ी परेशानी भी हुई।
आपको बता दें कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं के कारण अचानक से मौसम में बदलाव ला दिया जिसके कारण कल तक पसीने का रोना रो रहे दिल्ली वासी अचानक से कंबल और रजाई में दुबक बैठे। आपको जानकर हैरत होगी कि दिल्ली में बुधवार रात दस बजे तक का पारा 19 डिग्री हो गया था।
दिल्ली की ठंडक का असर आस-पास के राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भी पड़ा। मौसम विभाग ने ऐलान किया है कि दिल्ली में अगले दो दिन में पारा और गिरेगा और ठंड बढेगी।













Click it and Unblock the Notifications