दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर हमला, गार्ड को आई चोट

नई दिल्ली, 23 जुलाई: राजधानी में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच हमेशा जुबानी जंग होती रहती है। इस बीच गुरुवार शाम दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर हमला हुआ। साथ ही वहां पर काफी तोड़फोड़ भी की गई। बीजेपी इसके लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के पास हमले को लेकर एक शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।

delhi

दिल्ली बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा कि अभी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर हमला हुआ है। इस हमले में वहां पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी को चोट भी आई। आम आदमी पार्टी गुंडे भेजकर अपनी काली करतूत छिपा नहीं सकती है। बीजेपी उनका झूठ उजागर करके रहेगी। वहीं घटना के बाद से पटेल नगर स्थित आदेश गुप्ता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबर है कि कुछ लोगों को पुलिस ने मौके से हिरासत में भी लिया है।

वहीं बीजेपी प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप ठीक है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के घर ऐसे हमला करना सही नहीं है। इससे पहले 11 जुलाई को भी उनके घर पर हमला हुआ था। बीजेपी ऐसे हमलों से नहीं डरती है, वो जनता की आवाज उठाती रहेगी। वहीं मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि आदेश गुप्ता के घर पर तैनात एक गार्ड को चोट लगी है। जिसका तुरंत मेडिकल करवाया गया। साथ ही उसके बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 323/241/427/509/188/269 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+