दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमला, स्टाफ के साथ हुई मारपीट, सामने आया वीडियो
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार की देर रात हमला कर दिया है।
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर राजधानी से है, जहां दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार की देर रात हमला कर दिया है, यही नहीं बताया जा रहा है कि 8 से 12 लोगों ने मनोज तिवारी के निजी सहायक अभिनव मिश्रा और उनके रसोइए के साथ मारपीट भी की है। जिस समय ये सब हो रहा था, उस वक्त मनोज तिवारी घर पर नहीं थे।

लेकिन जैसे ही उनके निजी सहायकों ने उन्हें सूचना दी कि 8 से 12 लोगों ने उनके घर पर हमला किया है तो वह फौरन अपने घर पर लौटे और उन्होंने नई दिल्ली के डीसीपी को फोन पर इसकी सूचना दी। हमले में मनोज तिवारी के स्टाफ के 2 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मनोज तिवारी का कहना है कि ये एक जानलेवा हमला है, जो उन्हें मारने के मद्देनजर किया गया है।
वो इस मसले पर चुप नहीं रहेंगे
मनोज तिवारी ने कहा कि वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से इसकी शिकायत करेंगे,उनके मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन वो इस मसले पर चुप नहीं रहेंगे क्योंकि ये मसला सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, ऐसी खबर आ रही है।
देखिए मनोज तिवारी के घर पर हमले का सीसीटीवी फुटेज












Click it and Unblock the Notifications