दिल्ली भाजपा की वेबसाइट हैक, हैकर्स का पता लगाने में जुटी पार्टी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट हैक हो गई है। मंगलवार दोपहर ये सामने आया कि दिल्ली भाजपा की वेबसाट खुलने में दिक्कत आ रही है। बीजेपी की साइट पर क्लिक करने पर Error 522 दिख रहा है। साइट खुल नहीं रही है। हालांकि, वेबसाइट हैक होने को लेकर अभी तक भाजपा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, बताया गया है पार्टी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे क्या वजह है।

मंगलवार सुबह करीब पौने बारह बजे दिल्ली भाजपा की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का फोटो दिखना शुरू हुआ, इस पर कुछ खराब शब्द लिखे गए थे। इस पर 'भाईयो-बहनों मैंने आपको बेवकूफ बनाया भी लिखा था' इसके बाद ये चर्चा शुरू हुई कि क्या भाजपा की वेबसाइट हैक हो गई है। कुछ ही देर बाद साइट डाउन हो गई और खुलना ही बंद हो गई। इसके बाद साइट पर जाने पर इसमें एरर मैसेज दिखने लगा।












Click it and Unblock the Notifications