धरती पर दूसरी सबसे गर्म जगह बनी दिल्ली, अधिकारियों को 52.9 डिग्री सेल्सियस पर नहीं हो रहा यकीन, जांच शुरू
इस बार गर्मी अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी, झुलसाती धूप और लू की चलते लोगों की जान जा रही है और बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं।
देश की राजधानी में भी गर्मी ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा 52.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जोकि भारत में अबतक का सबसे अधिक तापमान है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से सेंसर की सटीकता को लेकर सवाल खड़ा किया गया है।

सेंसर में गड़बड़ी की होगी जांच
मौसम विभाग का कहा है कि मंगलवार को दिल्ली अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मुंगेशपुर में पारा 52.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, ऐसे में लगता है कि यह सेंसर में किसी तरह की गड़बड़ी है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि ऐसा हो सकता है कि सेंसर में कोई दिक्कत हो या फिर किसी स्थानीय वजह से पारा बढ़ गया हो। मौसम विभाग डेटा और सेंसर की जांच कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री को भी नहीं हो रहा यकीन
एक तरफ जहां मौसम विभाग सेंसर और आंकड़ों की जांच कर रहा है तो दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को भी इस आंकड़े पर यकीन नहीं हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली में पारा 52 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाए ऐसा मुमकिन नहीं लगता है। मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस खबर की पुष्टि कर रहे हैं। जल्द ही इसपर आधिकारिक स्थिति साफ होगी।
कैलिफोर्निया में धरती की सबसे गर्म जगह
अगर दिल्ली का पारा 52.9 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया है और यह सही है तो यह धरती पर सबसे गर्म जगह से महज 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। कैलिफोर्निया के ग्रीनलैंड रैंच में स्थित डेथ वैली में सबसे अधिक पारा 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आंकड़े पर नहीं भरोसा
स्काईमेट मौसम की ओर से कहा गया है कि सफदरगंज में तापमान दर्ज किया गया है वही भरोसेमंद है। वहीं एडब्लूयएस ने मुंगेशपुर में पारा 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। इसपर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह सेंसर पर आधारित आंकड़ा है, जिसे आस-पास के माहौल में प्रभावित किया जा सकता है।
दिल्ली में बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर
बुधवार को दिल्ली में लू के चलते गर्मी का कहर जारी रहा। हालांकि अचानक से हुई हल्की बारिश की वजह से पारा जरूर कुछ नीचे आया। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में बिजली की खपत अफने रिकॉर्ड 8302 मेगावाट के स्तर पर पहुंच गई है।
दिल्ली के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब एक दिन में बिजली की खपत 8300 मेगावाट को पार कर गई है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि बिजली की मांग 8200 मेगावाट को पार कर गई है।












Click it and Unblock the Notifications