दिल्ली में बांके बिहारी गीता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ संपन्न, साध्वी ऋतंभरा भी रहीं मौजूद
गीता देवी धार्मिक और शैक्षिक सोसायटी के संरक्षण में भगवान बांके बिहारी, गणपति, राम दरबार, मां दुर्गा, शिव परिवार और नवग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 8 फरवरी को अच्छी तरह संपनन हो गया। बांके बिहारी गीता मंदिर रोहिणी सेक्टर 24 दिल्ली में प्राण प्रतिष्ठा 2 से 8 फरवरी तक चली।
2 फरवरी को ये पूजा शुरू हुई, जिसमें गणपति पूजन, प्रायश्चित संकल्प, पुण्य वचन, नंदी मुख श्राद्ध, सभी देवता गणों का आह्वाह्न और जलाधिवास शुरू हुआ। इसके बाद 3 फरवरी को सभी देवी देवताओं की पूजा की गई। इसके बाद 4 फरवरी के दिन ब्राह्मण पथ, जप पथ और धृतवास की पूजा हुई।

फिर 5 फरवरी को पीठों का पूजन, ब्राह्मण पूजन,जप पथ, औषधि, इत्र, गंध के साथ मूर्तियों का भी पूजन किया गया। इसके बाद 6 फरवरी को वस्त्र शय्याधिवास की पूजा की गई। 7 फरवरी को 21 कलशों के पानी से महाअभिषेक, नेत्र मिलन, 56 भोग प्रसाद और नगार परिक्रमा रथ यात्रा का आयोजन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications