Delhi Elections 2020: दिल्ली चुनाव में स्पाइसजेट दे रहा है फ्री टिकट, ये है पाने का तरीका

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा। इससे पहले विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने एक बड़ी घोषणा की है। सोमवार को किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कहा है कि वह दिल्ली में वोट डालने आ रहे लोगों को 'सैकड़ों फ्री टिक्ट' देगी। कंपनी ने बताया कि वह इन यात्रियों से बेस किराया नहीं लेगी, उन्हें केवल कर और अन्य उपकर देने होंगे।

ऑनलाइन आवेदन करना होगा

ऑनलाइन आवेदन करना होगा

हालांकि कंपनी का कहना है कि लोगों को इन टिकटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बाद कंपनी का आंतरिक पैनल उनका चुनाव करेगा। जो लोग चुने जाएंगे उन्हें सभी कर, उपकर, लेवी और अन्य शुल्क देने होंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 'स्पाइसडेमोक्रेसी' के तहत कहा है कि अगर कोई 8 फरवरी को दिल्ली जा रहा है और उसी दिन लौटने वाला है तो वह दोनों टिकटों पर लगी बेस किराए की राशि वापस कर देगी। वहीं अगर कोई 7 फरवरी को जाकर 8 फरवरी को लौट रहा है, या फिर 8 फरवरी को जाकर 9 फरवरी को लौट रहा है, तो उसके एक और टिकट का बेस किराया भी माफ कर दिया जाएगा।

70 विधानसभा सीटों पर चुनाव

70 विधानसभा सीटों पर चुनाव

जानकारी के मुताबिक लोगों को इसके लिए 5 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। जो लोग चुने जाएंगे उन्हें 6 फरवरी को सूचना दे दी जाएगी। बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होने के बाद नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। यहां 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इस दौरान कुल 13,757 बूथ बनाए गए हैं।

आप को मिली थीं 67 सीटें

आप को मिली थीं 67 सीटें

वहीं अगर पिछली बार के चुनाव की बात करें, तो 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं, भाजपा को 3 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+