दिल्ली में वोटिंग से ठीक 4 दिन पहले सामने आया सर्वे, कांग्रेस को मिल रही हैं इतनी सीटें?

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होनी है। इस विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले सभी प्रमुख पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं की विवादित बयानबाजी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में वापसी के दावे कर रही है। जबकि बीजेपी और कांग्रेस भी अपने-अपने दावे कर रही हैं। वहीं, राजनीतिक दलों के दावे के बीच वोटिंग से चार दिन पहले टाइम्स नाऊ-IPSOS का पोल सामने आया है। आइए, जानते हैं कि इस पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं।

AAP को दिल्ली में मिल सकती हैं अधिकतम 60 सीटें

AAP को दिल्ली में मिल सकती हैं अधिकतम 60 सीटें

टाइम्स नाऊ-IPSOS के पोल के मुताबिक, दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। पोल में अनुमान जताया गया है कि आम आदमी पार्टी 70 में से 54-60 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जबकि भाजपा 10 से 14 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है। कांग्रेस की बात करें तो इस पोल के मुताबिक, पार्टी को अधिकतम दो सीटें (0-2) मिल सकती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल 3 सीटों पर जीत मिल सकी थी जबकि कांग्रेस पार्टी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।

कांग्रेस को मिल सकती हैं 0-2 सीटें

कांग्रेस को मिल सकती हैं 0-2 सीटें

दिल्ली में कांग्रेस ने सीएम पद के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। वोट शेयर की बात करें तो, IPSOS के इस पोल ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी के 34% के मुकाबले 52% वोट शेयर दिया है। यानी आप बीजेपी पर 18 फीसदी वोटों की बढ़त बना सकती है। ये वोट शेयर 2015 के विधानसभा चुनावों में मामूली बदलाव दर्शाते हैं। इसके मुताबिक AAP को 2.5 प्रतिशत वोट का नुकसान होगा जबकि भाजपा को 1.7 प्रतिशत वोट का फायदा होने का अनुमान है।

वोट शेयर में भी कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

वोट शेयर में भी कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

कांग्रेस को वोट शेयर के मामले में भी नुकसान हो सकता है। कांग्रेस के हिस्से में केवल 4 फीसदी वोट शेयर आ सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 9.7 फीसदी वोट मिले थे। इस लिहाज से पार्टी को करीब 5.7 फीसदी वोट का नुकसान हो सकता है। आम आदमी पार्टी ने 2015 के चुनाव में 70 में से 67 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और अरविंद केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे।

आज लोकसभा चुनाव हुए तो बदल जाएगा गठित

आज लोकसभा चुनाव हुए तो बदल जाएगा गठित

सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हों तो भाजपा का वोट शेयर 46 फीसदी रह सकता है जबकि आप का वोट शेयर 38 फीसदी रहेगा। अभी लोकसभा चुनाव होने की स्थिति में बीजेपी राजधानी में सभी सात सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। IPSOS के सर्वे का सैंपल साइज 7,321 है और ये सर्वे 27 जनवरी-1 फरवरी के बीच कराए गए थे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+