भाजपा समर्थक के एक ट्वीट पर केजरीवाल क्यों बोले, दिल्ली में कुछ अदभुत हो रहा है

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। 8 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले सभी प्रमुख राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हैं और तरह-तरह से जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों ट्विटर और फेसबुक के जरिए लोगों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही एक ट्वीट में अरविंद ने कहा कि दिल्ली में कुछ अद्भुत हो रहा है।

किसने सोचा था चुनाव लोगों को जोड़ भी सकते हैं?- केजरीवाल

किसने सोचा था चुनाव लोगों को जोड़ भी सकते हैं?- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के जवाब में कहा, 'दिल्ली में कुछ अद्भुत हो रहा है। इस चुनाव में लोग अपने व्यक्तिगत राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर दिल्ली के और अपने परिवार के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं।' अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनावों में आम तौर पर समाज को बांटने की राजनीति होती है। किसने सोचा था चुनाव लोगों को जोड़ भी सकते हैं? इस यूजर ने लिखा था, 'मेरे पिताजी 'हां, मैं बीजेपी समर्थक हूं' से 'पर दिल्ली में हमेशा केजरीवाल' हो गए।' इसी ट्वीट पर अरविंद ने कहा कि दिल्ली में कुछ अद्भुत हो रहा है।

Recommended Video

    Delhi election से पहले Kejriwal ने योजनाओं को गिनाकर सरकार की तारीफ की |वनइंडिया हिंदी
    काम पर होगा दिल्ली में चुनाव- अरविंद केजरीवाल

    काम पर होगा दिल्ली में चुनाव- अरविंद केजरीवाल

    इसके पहले, दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के तुंरत बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया था कि वो इस चुनाव को किस मुद्दे पर लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'ये चुनाव काम पर होगा'। बता दें कि साल 2015 के विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। 2015 में जहां भाजपा के खाते में महज 3 सीटें गईं, वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। वहीं, चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एक बार फिर दिल्ली में राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो चला है।

    8 फरवरी को होगा दिल्ली में मतदान

    8 फरवरी को होगा दिल्ली में मतदान

    सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनावों के लिए कार्यक्रम की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। प्रत्याशियों के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 24 जनवरी तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+