Delhi Assembly elections 2020: रोड शो करने के बाद आज नामांकन दाखिल करेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर स भी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के नेता जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज अपना नामांकन भरेंगे।

 Delhi Assembly elections 2020: Arvind Kejriwal File Nomination Today after Road Show

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रोड शो करने के बाद नई दिल्ली विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मैं कल नामांकन भरूंग। मुझे खुशी होगी अगर आप आशीर्वाद देने आएंगे।'

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल रोड शो के बाद नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने रोड शो का मैप भी ट्वीट किया है और बताया है कि रोड शो किस रूट से निकलेगा। वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले अरविंद केजरीवाल रोड शो करेंगे और ऐतिहासिक बाल्मिकी मंदिर में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भगवान बाल्मिकी का आशीर्वाद लेंगे। आम आदमी पार्टी का ये रोड शो पंचकुइया मार्ग से होते हुए कनॉट प्लेस के इनर सर्किल जाएगा और फिर बाबा खड़ग सिंह मार्ग से आउटर सर्किल पर आएगा। पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक रोड शो खत्म होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+