Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आप के पार्टी दफ्तर में अब तक जमा हो चुकी हैं 12 हजार झाड़ू, रोज हो रही है सप्लाई

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के आईटीओ स्थित दफ्तर में हजारों की संख्या में झाड़ू जमा हो गई हैं। राजधानी में चुनाव बेहद नजदीक हैं। पार्टी अब बुधवार से बडे़ स्तर पर प्रचार के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रोड शो, जनसभा, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा शुरू कर रही है। ऐसे में पार्टी के समर्थक हों या कार्यकर्ता, सभी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू को लेकर प्रचार में भाग लेंगे।

Recommended Video

    Delhi Elections 2020: 'AAP' Office में जमा हुए 12 हजार Jhadu, रोज हो रही है सप्लाई । Oneindia Hindi
    aam aadmi party, AAP, delhi, delhi government, office, office of aam aadmi party, brooms, party symbol, broom, delhi assembly elections 2020, delhi assembly election, delhi election, आम आदमी पार्टी, दिल्ली सरकार, आप दफ्तप, आप पार्टी, दिल्ली विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020, पार्टी चिन्हस झाड़ू

    मंगलवार को ही आप के दफ्तर में 4500 झाड़ू लाई गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार झाड़ू की डिलीवरी करने वाले शख्स ने कहा कि अगले दो से तीन दिन में हजारों झाड़ुएं लाई जा रही हैं। झाड़ू 5 जनवरी तक लाई जाएंगे। अब तक दफ्तर में झाड़ुओं की संख्या 12 हजार तक पहुंच गई है। बता दें मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। आप समेत सभी पार्टियां चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गई हैं।

    दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। इस बार AAP ने अपने काम के दम पर जनता से वोट मांगा है। पार्टी को उम्मीद है कि वह अपनी मुफ्त योजनाओं के दम पर एक बार फिर जीत हासिल करेगी। इससे पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। जबकि भाजपा को महज 3 सीटें ही मिली थीं और कांग्रेस के हाथ एक भी सिट नहीं आई थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+