Delhi Election: कांग्रेस ने जारी की स्टार कैंपेनरों की सूची, नवजोत सिंह सिद्धू समेत इन नेताओं के नाम शामिल

Recommended Video

    Delhi Assembly Election 2020: Navjot Sidhu बने Congress के स्टार प्रचारक | Oneindia Hindi

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Eelection 2020) को अब बेहद कम समय बचा है। मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया का आखिरी दिन था। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सहित सभी विपक्षी दल चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए स्टार कैंपेनरों की सूची जारी की है। इसमें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है।

    कितने उम्मीदवारों का ऐलान?

    कितने उम्मीदवारों का ऐलान?

    दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीते शनिवार 54 उम्‍मीदवारों की घोषणा की थी। इसके बाद दूसरी सूची सोमवार को जारी की गई, जिसमें 7 लोगों के नाम का ऐलान किया गया। फिर तीसरी सूची मंगलवार को जारी की गई। इस सूची में 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

    केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे रोमेश सभरवाल

    कांग्रेस पार्टी ने 7 उम्मीदवारों वाली सूची में नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान भी किया था। कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है। वहीं भाजपा की ओर नई दिल्ली सीट पर सुनील यादव चुनाव लड़ेंगे।

    70 में से 67 सीटें जीती थी AAP

    70 में से 67 सीटें जीती थी AAP

    दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। इस बार AAP ने अपने काम के दम पर जनता से वोट मांगा है। पार्टी को उम्मीद है कि वह अपनी मुफ्त योजनाओं के दम पर एक बार फिर जीत हासिल करेगी। इससे पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। जबकि भाजपा को महज 3 सीटें ही मिली थीं और कांग्रेस के हाथ एक भी सिट नहीं आई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+