दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: आज होगी भाजपा की बैठक, घोषित हो सकते हैं उम्मीदवारों के नाम
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly eleciton 2020) को अब बेहद कम समय बचा है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पहली सूची भी गुरुवार को आ सकती है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीआईसी) की बैठक गुरुवार को होगी, जिसमें प्रदेश से आए नामों पर विचार किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, पहली सूची में कुछ सीटों पर ही टिकट की घोषणा हो सकती है। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। भाजपा प्रदेश स्तर पर भी दो बैठक कर चुकी है। जिसमें कई सीटों पर सहमति बनी है।
केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में सहमति वाली सीटों पर टिकटों की घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि पहली सूची में ज्यादा नाम शामिल नहीं होंगे। भाजपा दो से तीन सूची में सभी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। कई सीटों पर वर्तमान सांसद और सेलिब्रिटी को चुनाव लड़ाने पर चर्चा हो रही है।
बता दें दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। यहां 2689 केंद्रों पर 13750 बूथ बनवाए गए हैं, जहां मतदाता वोट डाल सकेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली के 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। भाजपा केवल तीन सीट हासिल कर पाई थी जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications