Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Assembly controversy: दिल्ली विधानसभा विवाद पर बोले अरविंद केजरीवाल, 'स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान'

Delhi Assembly Controversy: दिल्ली की राजनीति में विधानसभा भवन से जुड़े विवाद पर सियासी घमासान मच गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा परिसर में 'फांसी घर' को टिफिन रूम बनाने पर निशाना साधा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह इतिहास का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस जगह को 'टिफिन रूम' बताकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की इमारत एक ऐतिहासिक भवन है, जिसका निर्माण 1912 में हुआ था। जब ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था, तब इसे बनाया गया। उनके मुताबिक, साल 2022 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उन्हें बताया था कि इस इमारत के एक हिस्से में फांसी घर मौजूद था। ब्रिटिश काल में स्वतंत्रता सेनानियों को यहां फांसी दी जाती थी।

Delhi Assembly Controversy

Delhi Assembly Controversy: केजरीवाल ने साधा निशाना

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस जगह को जनता और पर्यटकों के लिए खोलने का सुझाव मिला था, ताकि लोग देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से प्रेरणा ले सकें। इसके बाद उस स्थान का उद्घाटन भी किया गया था। उन्होंने कहा, 'इस इमारत में 2022 में तत्कालीन स्पीकर राम निवास गोयल से पता चला कि इस इमारत के एक कोने में एक फांसी घर था उस फांसी घर में स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी जाती थी गोयल साहब ने मुझे बुलाया था और कहा था कि इस जगह को पर्यटक के लिए खोलना चाहिए।'

पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद अब इस जगह को फांसी घर मानने से इनकार किया जा रहा है और इसे टिफिन रूम बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को नकारने और उनका अपमान करने जैसा है।

Arvind Kejriwal ने कहा, 'दिल्ली के मुद्दों से भटकाने की कोशिश'

AAP के संयोजक ने बताया कि उन्हें इस मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा बुलाया गया था और उनसे यह साबित करने को कहा गया कि वहां फांसी घर था। उन्होंने कहा कि उस समय के स्पीकर ने पूरी जांच के बाद ही इस जगह को फांसी घर के रूप में चिन्हित किया था। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि अगर भाजपा इसे टिफिन रूम बता रही है तो उसके पास इसके समर्थन में क्या सबूत हैं।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है और दिल्ली के विकास के बजाय विवाद खड़े करने में लगी है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से दिल्ली के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक टकराव को बढ़ावा दिया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+