Delhi AQI: दिल्ली में जमकर फोड़े गए पटाखे, लेकिन 8 सालों बाद सबसे कम हो सकता है वायु प्रदूषण
Delhi AQI: दिल्ली में जमकर फोड़े गए पटाखे, लेकिन 8 सालों बाद सबसे कम हो सकता है वायु प्रदूषण
दिल्ली में दिवाली के दिन सोमवार की रात जमकर पटाखे फोड़े गए हैं। इसके बावजूद दिल्ली में 8 सालों बाद सबसे कम वायु प्रदूषण रिकॉर्ड होने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार की सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 326 बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था।लेकिन औसतन दिल्ली में दिवाली के 8 सालों बाद ये सबसे कम प्रदूषण वाला दिन हो सकता है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि हो सकता है दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण पिछले 8 सालों के मुकाबले सबसे कम दर्ज हो सकता है।

दिल्ली में सबसे ज्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स साल 2019 में था। जब 28 अक्टूबबर को AQI 368 बहुत खराब कैटेगरी में था। वहीं 12 नवंबर 2015 को AQI 360 दर्ज किया गया था।
दिवाली पर इस साल पहली बार दिल्ली का प्रदूषण स्तर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। दिल्ली में सोमवार शाम 4 बजे एक्यूआई 312 दर्ज किया गया था। दिवाली से एक दिन पहले पिछले 24 घंटों में औसत एक्यूआई 259 (खराब) था। पटाखा फोड़ने और पराली जलाने की वजह से ये स्थिति खराब हो गई। दिल्ली में पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध के बावजूद जमकर पटाखे फोड़े गए हैं, जिससे क्यूआई में और गिरावट आई है। हालांकि मौसम विभाग को हालात और खराब होने की आशंका थी।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली में प्रदूषण कण भी सबसे रिकॉर्ड दर्ज किया गया। दिल्ली में प्रदूषण कण 2.5 का स्तर दिवाली के दिन सीजन के उच्चतम स्तर लगभग 10% को छू गया। एक दिन पहले यह लगभग 5% था।
दिवाली के दिन पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 1,484 खेत में आग लगी थी, जो रविवार को 1,228 की तुलना में इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक पराली थी।












Click it and Unblock the Notifications