दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर 24 घंटे में तीसरी मौत, एक और बाइक सवार की गई जान
नई दिल्ली। राजधानी में आम जनता के लिए शुरू किए सिग्नेचर ब्रिज पर लगातार दूसरे दिन हादसा हुआ है। सिग्नेचर ब्रिज पर पिछले 24 घंटे के अंदर ये तीसरी मौत है। शनिवार को एक और 2 बाइक सवार गिर गए जिसमें एक की मौत होने की खबर है। दो बाइक सवार शंकर (24) और दीपक (17) नांगलोई की तरफ से आ रहे थे कि तभी उनकी बाइक का एक्सिडेंट हो गया। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां शंकर ने दम तोड़ दिया।

इसके पहले शुक्रवार को भी सिग्नेचर ब्रिज पर एक हादसा हो गया जिसमें दो बाइक सवारों की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाइक डिवाइडर से जा टकराई जिसके कारण बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा था कि बाइक सवार चलते-चलते सेल्फी ले रहे थे तभी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस ब्रिज पर बीच सड़क लेटकर या फिर ब्रिज की केबल पर चढ़कर लोग सेल्फी क्लिक कर रहे होते हैं और अनचाहे खतरे को दावत दे रहे होते हैं।
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर लोग जान जोखिम में डालकर फोटो खींच रहे हैं। पुल के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर लोगों की दीवानगी जानलेवा साबित हो सकती है। अगर रोजाना ऐसे ही लोग जान दांव पर लगाकर केबल पर चढ़कर और गाड़ी से निकलकर फोटो खिंचवाते रहे, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications