Video: दिल्ली अमर कॉलोनी में पार्किंग को लेकर पड़ोसियों ने कपल की पिटाई की, केस दर्ज, जानें क्या है मामला?
Delhi Crime News: दिल्ली के अमर कॉलोनी में पार्किंग एरिया को लेकर झगड़े में एक महिला और उसके पति की पड़ोसियों ने पिटाई की। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं।
यह घटना वीडियो में भी कैद हो गई और तब से वायरल हो रही है। पुलिस ने कहा कि विवाद के बारे में अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक कॉल आई थी, जो संत नगर में बी ब्लॉक के दो निवासियों के बीच के पार्किंग का मुद्दा था।

वायरल वीडियो में आरोपी दलजीत सिंह और उसके परिवार के चार सदस्यों को पति और पत्नी को लाठी से पीटते और गालियां देते हुए दिखाया गया है। 45 सेकेंड के वीडियो में परिवार ने पहले पति पर हमला किया और जब पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
Recommended Video
दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (दक्षिण-पूर्व), राजेश देव ने कहा कि झगड़े के दौरान, आरोपी दलजीत सिंह और उनके परिवार के सदस्यों, जिनमें उनके बेटे हरजाप और पत्नी कुदरत कौर शामिल है, ने दंपति पर शारीरिक हमला किया, जिनकी पहचान दुष्यंत गोयल, मोना गोयल के तौर पर हुई है। पूछताछ के आधार पर, पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह के परिवार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी दलजीत सिंह और उनके बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि केस आईपीसी 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), आईपीसी 506 (आपराधिक धमकी) और आईपीसी 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला की गरिमा का अपमान करने का इरादा वाला कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में शामिल तीन महिलाओं की अग्रिम जमानत दो बार खारिज कर दी गई थी। इसलिए अब दोनों महिलाओं को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक महिला को उच्च न्यायालय से अंतरिम सुरक्षा मिली है।












Click it and Unblock the Notifications