Airport पर सामान के लिए घंटों नहीं करना होगा इंतजार, IGI पर शुरू हुई सेल्फ बैगेज ड्रॉप सुविधा, जानें प्रोसेस

Delhi airport, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ के चलते यात्रियों को एयरपोर्ट कई घंटे पहले आना पड़ता है। अब दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका हल खोज लिया है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर सेल्फ-बैगेज ड्रॉप सुविधा शुरू की है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) ने आने-जाने वाले यात्रियों को एक बड़ी राहत दी है। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने सोमवार से सेल्फ बैगेज ड्रॉप सुविधा शुरू कर दी।

delhi-airport

यह सुविधा यात्रियों को हवाई अड्डे के कर्मचारियों की सहायता के बिना अपने स्वयं के सामान की जांच करने की अनुमति देती है।

टर्मिनल-3 पर घरेलू यात्री अब सेल्फ-बैगेज ड्रॉप सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। जिससे उनके प्रतीक्षा समय में 15-20 मिनट की कमी आने की संभावना है। इंडिगो की उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्री वर्तमान में इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि, पांच और एयरलाइंस - एयर इंडिया, विस्तारा, एयर फ्रांस, केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस और ब्रिटिश एयरवेज - निकट भविष्य में अपने घरेलू यात्रियों को इस सेवा का उपयोग कर सकती हैं। यह सेवा अनिवार्य अनुमोदन के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।

delhi-airport

कैसे इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं?

  • यात्रियों को दो-चरण की प्रक्रिया का पालन करना होगा। यात्री को सबसे पहले सेल्फ चेक-इन कियोस्क पर बोर्डिंग पास और बैगेज टैग जनरेट करना होगा।
  • चेक-इन बैगेज को टैग करने के बाद, फ़्लायर सेल्फ-बैगेज ड्रॉप सुविधा के लिए आगे बढ़ेगा, बोर्डिंग पास को स्कैन करेगा।
  • इसके बाद फ्लायर घोषित करेगा कि उसका सामान निषिद्ध या खतरनाक वस्तुओं से मुक्त है।
  • इसके बाद अपने सामान को डेजिग्नेटिडबेल्ट पर लोड करेगा। यात्रियों को इस सुविधा का उपयोग करने के लिए अलग से पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।

4 सेल्फ-बैगेज ड्रॉप मशीनें लगाई गई हैं
टर्मिनल पर कुल 14 सेल्फ-बैगेज ड्रॉप मशीनें लगाई गई हैं। जिनमें से 12 पूरी तरह से ऑटोमेटिक हैं और दो हाइब्रिड हैं। त्येक मशीन के लिए प्रारंभिक कैलिब्रेटेड वजन 120 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह सुविधा T3 की चेक-इन लाइन P पर आसानी से उपलब्ध है। है।

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के बाद आपका सामान स्वचालित रूप से हवाई अड्डे के उस एरिया में चला जाएगा जहां इसका चुनाव होगा कि कौन सा बैगेज किस प्लेन में लोड किया जाएगा। चुनाव के बाद आपका समान विमान में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी का मानना है कि, ये मशीनें एक मिनट में तीन यात्रियों के सेवा देने में सक्षम हैं। डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा, सेल्फ-बैगेज ड्रॉप सुविधा का उद्देश्य यात्रियों को आत्मनिर्भर बनाना है और साथ ही बैगेज प्रोसेसिंग में लगने वाले समय को काफी कम करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+