Delhi airport Full emergency: दुबई जाने वाले विमान में बर्ड हिट, एयरपोर्ट पर हड़कंप, फुल इमरजेंसी का ऐलान
Delhi airport Full emergency: दुबई के लिए टेकऑफ के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट में बर्ड हिट के कारण एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई है।

Delhi airport Full emergency: दुबई जाने वाली फ्लाइट में बर्ड हिट के कारण विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। रिपोर्ट के अनुसार टेकऑफ होने के बाद विमान से चिड़िया टकराई और प्लेन को सुरक्षित लैंड कराना पड़ा। हवाईअड्डा अधिकारी के अनुसार, दुबई जाने वाले FedEx विमान के टेक-ऑफ के तुरंत बाद पक्षी से टकराने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया है।
दुबई जाने वाली फ्लाइट से चिड़िया टकराई
गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की ये पहली घटना नहीं है। इंटरनेशनल फ्लाइट से चिड़िया टकराने की घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार IGI अधिकारियों ने बताया है कि फुल इमरजेंसी के कारण दूसरे विमानों के उतरने पर अस्थायी रोक रहेगी।

लैंडिंग के बाद तकनीकी जांच होगी
फुल इमरजेंसी के कारणों के बारे में इंडिया टुडे की रिपोर्ट में लिखा गया, सूत्रों के मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा जा सके। इसके बाद उड़ान से पहले तकनीकी विशेषज्ञ की मंजूरी ली जाएगी। विमान में किसी तकनीकी खराबी की जांच की जाएगी।
विमान जांच के बाद सुरक्षित पाया गया
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की तरफ से जारी बयान में कहा गया, दिल्ली-दुबई FedEx की उड़ान आज 1000 फीट की ऊंचाई पर संदिग्ध पक्षी के टकराने के कारण फ्लाइट को वापस लौटाना पड़ा। दिल्ली हवाईअड्डे (DIAL) की तरफ से आपात स्थिति की घोषणा की गई। विमान सुरक्षित वापस उतारा गया। जांच के बाद विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित पाया गया और उड़ान भरने के लिए छोड़ दिया गया।
केरल में हुई थी फुल इमरजेंसी
इससे पहले फरवरी के अंतिम हफ्ते में कालीकट से दम्माम जाने वाली एक उड़ान को संदिग्ध हाइड्रोलिक खराबी के कारण तिरुवनंतपुरम की तरफ डायवर्ट करना पड़ा था। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी इमरजेंसी जैसी परिस्थियों के कारण पूर्ण आपात घोषित करना पड़ा था। हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, विमान दोपहर 12.15 बजे हवाई अड्डे पर उतरा गया था।
182 यात्रियों के साथ उतारनी पड़ी फ्लाइट
करीब एक महीने पहले की इस घटना के बारे में सूत्रों ने बताया था कि 182 यात्रियों को लेकर जा रही एयर-इंडिया एक्सप्रेस IX 385 का अगला हिस्सा कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सुबह उड़ान भरने के दौरान रनवे से टकरा गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से सूत्रों ने बताया था कि सुरक्षित लैंडिंग के लिए अरब सागर के ऊपर से उड़ान भरने के दौरान ईंधन खाली किया गया। इसके बाद विमान हवाईअड्डे पर उतरा।
Recommended Video
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications