ठंड से बढ़ी ठिठुरन, धुंध की चादर में समाई दिल्ली, प्रदूषण में भी कमी नहीं

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर को प्रदूषण से मुक्ति नहीं मिली है और ना ही राहत के आसार दिख रहे हैं जिसके कारण दिल्ली और उसके आस-पास इलाके भी धुंघ के शिकार है, साथ ही गिरते तापमान ने यहां के कोहरे में और इजाफा कर दिया है, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले एक-दो दिन में कोहरा और बढ़ेगा जिससे प्रदूषण कण वायुमंडल से बाहर नहीं निकल पाएंगे और हवा जहरीली होगी, इस कारण लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है, शनिवार को भी राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में नोट की गई है।

ठंड से बढ़ी ठिठुरन, धुंध की चादर में समाई दिल्ली

ठंड से बढ़ी ठिठुरन, धुंध की चादर में समाई दिल्ली

आपको जानकर हैरत होगी कि शनिवार को शाम पांच बजे हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 356.5 और पीएम 2.5 का स्तर 211.3 रिकार्ड किया गया। मानकों के अनुसार पीएम 10 का स्तर 100 से नीचे और पीएम 2.5 का स्तर 60 से नीचे रहना चाहिए। इसके अनुसार दिल्ली की हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा साढ़े तीन गुना तक ज्यादा है।

प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ गई

वायु गुणवत्ता गंभीर दर्ज की गई...

वायु गुणवत्ता गंभीर दर्ज की गई...

हवा की धीमी गति जैसी मौसम परिस्थितियों के कारण शहर में चार इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर दर्ज की गई। मुंडका, नेहरू नगर, रोहिणी और वजीरपुर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए हर कोशिशें नाकाम

दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए हर कोशिशें नाकाम

दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए हर कोशिशें नाकाम हो रही है, राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी ने बीते सोमवार को ही आदेश ना मानने और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने की वजह से दिल्ली सरकार पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। वही, दिल्ली सरकार को एनजीटी का आदेश सही से लागू न करने की स्थिति में अतिरिक्त 25 करोड़ रुपये सिक्यूरिटी डिपोजिट के तौर पर भी जमा कराने को कहा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+