दिल्ली में हवा हुई और भी जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 276 के पार

दिल्ली में हवा हुई और भी जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 276 के पार

Delhi Air Quality On Diwali: दिल्ली वायु गुणवत्ता सोमवार की सुबह "बहुत खराब" श्रेणी के करीब पहुंच गई है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में 276 के पार चला गया है। दिल्ली का एक्यूआई सोमवार सुबह छह बजे कई जगहों पर 298 पर रहा था। मौसम विभाग ने कह है कि दिवाली की अगली सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स और भी गिरने की संभावना है। रविवार शाम को दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 259 दर्ज किया गया, जो दिवाली से पहले के सात वर्षों में सबसे कम है।

Recommended Video

    Delhi Air Pollution: दिवाली वाले दिन Delhi-NCR की हवा हुई और भी ज़हरीली | वनइंडिया हिंदी * News
    delhi AQI

    हालांकि, रात में तापमान में गिरावट और हवा की गति के बीच प्रदूषण का स्तर बढ़ गया क्योंकि छोटी दिवाली पर भी दिल्ली में लोगों ने पटाखे फोड़े हैं। दिल्ली के 35 मॉनेटरिंग स्टेशनों में से 19 मॉनेटरिंग स्टेशन में वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में दर्ज की है। जबकि आनंद विहार ने "गंभीर" स्तर पर पहुंच गई।

    दिल्ली के आसपास शहरों में गाजियाबाद 300, नोएडा 299, ग्रेटर नोएडा 282, गुरुग्राम 249 और फरीदाबाद में 248 एक्यूआई दर्ज किया गया। बता दें कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 और 100 "संतोषजनक", 101 और 200 "मध्यम", 201 और 300 "खराब", 301 और 400 "बहुत खराब", और 401 और 500 "गंभीर" माना जाता है।

    केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वावी पूर्वानुमान एजेंसी सफर ने पहले भविष्यवाणी की थी कि शांत हवाओं और कम तापमान के कारण सोमवार सुबह हवा की गुणवत्ता "बहुत खराब" हो सकती है। सफर ने भविष्यवाणी की है कि अगर पिछले साल की तरह पटाखे फोड़ते हैं, तो दिवाली की रात हवा की गुणवत्ता "गंभीर" स्तर तक गिर सकती है और एक और दिन "रेड" जोन में बनी रह सकती है। पराली और पटाखा फोड़ना अगर जारी रहा तो ये और भी नुकसानदायक हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+