दिल्ली एम्स निदेशक गुलेरिया का बढ़ाया गया तीन महीने का कार्यकाल, लेकिन ये हुआ तो पहले छोड़ना पड़ेगा पद
लेकिन ये हुआ तो पहले छोड़ना पड़ेगा पद
नई दिल्ली, 23 मार्च। दिल्ली एम्स के निेदेशक रंदीप गुलेरिया का तीन महीने का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। गुलेरिया का कार्यकाल 24 मार्च को कंप्लीट होने वाला था, इसके ठीक एक दिन पहले उन्हें तीन महीने का एक्सटेशन दिया गया है। लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है।

अगर ये हुआ तो गुलेरिया को पहले छोड़ना पड़ेगा पद
इस आदेश में कहा गया है कि अगर तीन महीने के अंदर एम्स को नया निदेशक अगर मिल जाता है तो उनका कार्यकाल तभी तक रहेगा। आदेश में साफ कहा गया है कि एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल तीन महीने या नए निदेशक की नियुक्ति तक रहेगा। जो भी पहले होगा वो ही मान्य होगा। उनका कार्यकाल 24 मार्च 2022 को पूरा होगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने बुधवार को बताया कि नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक के रूप में रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल तीन महीने या नए व्यक्ति की नियुक्ति तक बढ़ा दिया गया है। मालूम हो कोविड महामारी के समय में निदेशक पद पर रहते हुए रंदीप गुलेरिया ने बहुत ही कुशलता से सभी स्थितियों को मैनेज किया और अधिक से अधिक संख्या में मरीजों का इलीज एम्स में करवाकर उनका जीवन सुरक्षित करवाया।
निदेशक पद की दौड़ में शामिल है इन डॉक्टरों के नाम
इससे पहले खबर आई थी कि आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव समेत निदेशक पद के लिए 32 उम्मीदवार मैदान में हैं। एम्स के 12 डॉक्टरों ने निदेशकर पद के लिए आवेदन किया था। इनमें आर्थोपेडिक्स के प्रमुख और ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख राजेश मल्होत्रा; एमवी पद्मा श्रीवास्तव, न्यूरोसाइंसेज सेंटर के प्रमुख; एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के प्रमुख निखिल टंडन; सर्जरी के प्रमुख सुनील चुंबर; ए के बिशोई, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के प्रोफेसर; और फोरेंसिक प्रमुख सुधीर गुप्ता शामिल थे।
ये कमेट करेगी सलेक्श्न
एक नया नाम चुनने के लिए चार सदस्यीय Search-Cum-Selection Committee में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश एस गोखले, सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन और दिल्ली विश्वविद्यालय वीसी योगेश सिंह शामिल थे।
निदेशक पद के लिए आवेदन के लिए ये हैं शर्ते
एम्स के फैकल्टी सेल ने 29 नवंबर को नए निदेशक की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर थी। नियमों में कहा गया है कि आवेदक को मेडिसिन के क्षेत्र में 25 साल का अनुभव होना चाहिए। उन्हें चिकित्सा राहत, चिकित्सा शिक्षा / अनुसंधान या सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्र में व्यापक व्यावहारिक और प्रशासनिक अनुभव और महत्वपूर्ण वैज्ञानिक-शैक्षणिक संस्थानों को चलाने का पर्याप्त अनुभव या तो इसके प्रमुख या विभाग के प्रमुख के रूप में होना चाहिए। अधिकत आयु सीमा 62 रखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications