पीएम मोदी की आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली सरकार ने नकारा, लाएगी अपनी हेल्थ स्कीम
नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र की आयुष्मान भारत स्कीम का हिस्सा बनने से इनकार दिया है। दिल्ली सरकार का कहना कि वो राज्य के लिए एक बेहतर हेल्थ स्कीम लेकर आएगी। आयुष्मान भारत, जिसे मोदीकेयर स्कीम भी कहा जा रहा है, 15 अगस्त को लॉन्च होगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से ऐलान हो सकता है।

अलग स्कीम लाएगी दिल्ली सरकार
आप सरकार का कहना है कि केंद्र की हेल्थ स्कीम के साथ वो सहमत नहीं हैं इसकी वजह ये है कि ये स्कीम दिल्ली की ज्यादातर आबादी को कवर ही नहीं करती है। जो इसके अंतर्गत आनी चाहिए। दिल्ली सरकार में हेल्थ सर्विसेज के डायरेक्टर जनरल कीर्ति भूषण ने बताया कि वो अपनी हेल्थ स्कीम लेकर आएंगे।

दिल्ली के हालात अलग
इस स्कीम के तहत सरकार 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सामाजिक और आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों को इस स्कीम के भीतर लेकर आएगी। दिल्ली सरका का कहना है कि 2011 की जनगणना से अब तक दिल्ली बहुत बदल गया है। डॉ कीर्ति भूषण का कहना है कि सीईसीसी के आंकड़े में 73 फीसदी जनता ग्रामीण इलाकों में रहती है, जबकि दिल्ली में ये तादाद सिर्फ आठ प्रतिशत है। ऐसे में दिल्ली के लिए ये स्कीम ठीक नहीं है।

पांच लाख का हेल्थ कवर देगी आयुष्मान योजना
आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार का लक्ष्य, गरीब और पिछड़े परिवारों को पांच लाख रुपए तक का सेहत बीमा उपलब्ध कराना है। इस स्कीम के तहत आने वाले खर्च का 40 फीसदी राज्य जबकि 60 फीसदी केंद्र सरकार उठाएगी। आयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम केंद्र की काफी महत्वाकांक्षी योजना है।












Click it and Unblock the Notifications