दिल्‍ली में सीआरपीएफ के CMO को हुआ कोरोना, ओखला के प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती

नई दिल्‍ली। कोरोना का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। मरीजों की संख्‍या बढ़कर 2 लाख 90 हजार के करीब पहुंच गई है। बात अगर राजधानी दिल्‍ली की करें तो यहां हालत सबसे ज्‍यादा खराब है। यहां 24 घंटों में 1501 मरीज मिले हैं। वहीं दिल्ली में सीआरपीएफ के एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद सीएमओ को ओखला के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दिल्‍ली में सीआरपीएफ के CMO को हुआ कोरोना, ओखला के प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती

सीआरपीएफ में कुल पॉजिटिव मामले अब 544 हो गए हैं, जिनमें से 353 ठीक हो चुके हैं और चार की मौत हो गई है।राजधानी में कोरोना संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है एवं पिछले 24 घंटों में 1501 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 32000 के पार हो गया तथा 79 और मरीजों की मौत से कुल मरने वालों की संख्या 984 हो गई, लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 37.32 फीसदी पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार रात जारी आकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में वायरस के 1501 मामले आए और संक्रमितों की कुल संख्या 32810 पर पहुंच गई। मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली में वायरस से 12245 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें 384 लोग बुधवार को स्वास्थ हुए हैं। फिलहाल राजधानी में 19581 एक्टिव केस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+