Delhi Crime: दिल्ली में 85 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, ब्लेड से होंठ काटे, 28 साल का युवक गिरफ्तार

Delhi Crime News Hindi: दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में शुक्रवार को 85 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया गया। पुलिस ने उस घटना के संबंध में 28 वर्षीय आकाश नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बारे में रिपोर्ट दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने की थी। घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की है, जब बुजुर्ग महिला अपने घर के अंदर सो रही थी। महिला के होंठ ब्लेड से काटे हुए थे।

Delhi Crime

आरोपी ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कथित तौर पर महिला की पिटाई भी की और ब्लेड से उसके होंठ काट दिए। बुजुर्ग महिला के निजी अंगों और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, आज दिल्ली में इंसानियत तार तार हो गई ! शकुरपुर में सुबह 4 बजे 85 साल की अम्मा के साथ उनकी झुग्गी में घुसकर रेप किया गया। उनसे मिलके घाव देखके रूह कांप गई। 8 महीने की बच्ची या 85 साल की अम्मा, सब हैवानियत के शिकार हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर गिरफ्तारी की मांग रखी है!

स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा, ''85 साल की अम्मा से अभी उनके घर पे मिली। आज सुबह एक आदमी ने उनके घर में घुसके उनके साथ दुष्कर्म किया। अम्मा के आंसू नहीं रुक रहे थे। हमारा सिस्टम बिलकुल फेल है। कोई सुरक्षित नहीं है। आज ये अम्मा हैं, कल आप, मैं कोई भी हो सकता है। बेशर्मी की सारी हदें पार!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+